शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने किया अमेरिकी आंतरिक राजस्व सेवा से समझौता

इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिकी आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) के साथ उन्नत मूल्य निर्धारण समझौता (एपीए) किया है।

इस समझौते से इन्फोसिस के लिए अमेरिका में कर दर (टैक्स रेट) में 100 आधार अंक या 1% की कमी आयेगी। इससे कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 1,462 करोड़ रुपये का फायदा होगा, जो उसे टैक्स रिवर्सल के तौर पर मिलने की उम्मीद है। एपीए करदाता और कर प्राधिकरण के बीच एक समझौता है जो कर योग्य आय की गणना के लिए उपयुक्त कार्यप्रणाली को परिभाषित करता है। उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,041.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,049.90 रुपये पर खुला है। करीब 10.35 बजे यह 3.45 रुपये या 0.33% की हल्की कमजोरी के साथ 1,037.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!