शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) का घाटा बढ़ा, शेयर टूटा

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) को 17.67 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं ओरिएंट सीमेंट को पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 11.66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 529.21 करोड़ रुपये से 3,34% घट कर 511.52 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 14.1% घट कर 39.10 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 2.33% की गिरावट के साथ 7.6% रह गया। बीएसई में ओरिएंट सीमेंट का शेयर 164.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 165.35 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 155.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.90 रुपये या 4.20% की कमजोरी के साथ 157.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!