शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) ऐसे जुटायेगी 3,500 करोड़ रुपये

बुधवार को टाटा पावर (Tata Power) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

अपनी बैठक में निदेशक समूह ने 3,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी। कंपनी इन डिबेंचरों को एक या ज्यादा किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 87.00 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 88.00 रुपये पर खुला। मगर हरे निशान में खुल कर टाटा पावर के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। करीब साढ़े 11 बजे यह 0.30 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 86.70 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी