शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अरबिंदो फार्मा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, अंबुजा सीमेंट्स और सीएंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अरबिंदो फार्मा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, अंबुजा सीमेंट्स और सीएंट शामिल हैं।

अरबिंदो फार्मा, अंबुजा सीमेंट्स और बॉश को 2 अप्रैल से निफ्टी 50 से बाहर होंगे।
बजाज फिनसर्व, ग्रासिम और टाइटन को 2 अप्रैल से निफ्टी 50 में शामिल किया जायेगा।
सीमेंस - बोर्ड ने मोबिलिटी डिवीजन और रेल ट्रैक्शन ड्राइव व्यवसाय की बिक्री को मंजूरी दी।
इलाहाबाद बैंक - रोटोमैक में 516.79 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है, जिसे एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
वर्धमान स्पेशल स्टील्स - क्यूआईपी के जरिये 35,72,000 शेयरों को 140 रुपये प्रति शेयर पर जारी करने की मंजूरी दी।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने डिबेंचर जारी करके 102 करो़ड़ रुपये जुटाये।
सीएंट - कंपनी ने गैर-रिहाइशियों के लिए निवेश सीमा 100% से घटा कर 49% कर दी।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने सफाई दी है कि रोटोमैक के ऋण को 2015-16 में एनपीए घोषित कर दिया गया है।
यूको बैंक - बैंक ने केंद्र सरकार को 6,507 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
जेएम फाइनेंशियल - कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू में 32% हिस्सेदारी घटायेगी।
ड्रेजिंग कॉर्प - कंपनी का स्टाफ सरकारी हिस्सेदारी खरीदने के लिए उत्सुक है। (शेय़र मंथन, 22 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी