शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

6% से अधिक उछला थॉमस कुक (Thomas Cook) का शेयर

सेंसेक्स में 335 अंकों की भारी गिरावट के बावजूद थॉमस कुक (Thomas Cook) के शेयर में 6% से ज्यादा की जोरदार उछाल आयी है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसके निदेशक मंडल द्वारा आंतरिक नवीनीकऱण के अवसर तलाशने के लिए मंजूरी देने से आयी, जिससे कंपनी अपने यात्रा संबंधित कारोबार पर भी अधिक ध्यान दे सकेगी।
बीएसई में थॉमस कुक के शेयर ने 240.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 246.05 रुपये पर शुरुआत की और सवा 10 बजे के करीब 265.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 14.75 रुपये या 6.13% की मजबूती के साथ 255.30 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!