शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत वायर रोप्स (Bharat Wire Ropes) के शेयर में 2% से अधिक वृद्धि

करीब 300 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत का बावजूद सेंसेक्स लाल निशान में पहुँच गया है।

सेंसेक्स के लाल निशान में फिसलने के बावजूद भारत वायर रोप्स (Bharat Wire Ropes) में 2% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि 09 मार्च को इसका निदेशक समूह इक्विटी शेयर या अन्य प्रतिभूति जारी करके धन जुटाने पर विचार करेगा।
बीएसई में भारत वायर रोप्स का शेयर 118.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 121.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 126.35 रुपये तक ऊपर गया। 2.30 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 121.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!