शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा इन्वेस्टमेंट, इन्फोसिस, यस बैंक, टाटा स्पॉन्ज और एसआरएफ

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा इन्वेस्टमेंट, इन्फोसिस, यस बैंक, टाटा स्पॉन्ज और एसआरएफ शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - श्रेई इन्फ्रा, सुप्रीम इन्फ्रा, टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
टाटा इन्वेस्टमेंट - आज कंपनी का बोर्ड शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
यस बैंक - ओपी भट्ट ने रिसर्च और चयन समिति के बाहरी विशेषज्ञ के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इन्फोसिस - कंपनी ने जयेश संघराज को अंतरिम सीएफओ के रूप में घोषित किया।
लेमन ट्री - कंपनी ने ओडिशा में 76 कमरों की प्रॉपर्टी के लिए करार किया।
टाटा स्पॉन्ज - कंपनी को बोर्ड ने टाटा स्टील को 1,000 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
आईडीबीआई बैंक - एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग ने लंबी अवधि के लिए 'बीबी' और अल्पकालिक 'बी' क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि की।
एसआरएफ - कंपनी के दहेज संयंत्र में कृषि रसायन का उत्पादन शुरू। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!