शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला 3,500 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर मजबूत

प्रमुख सरकारी कंपनियों में से एक बीएचईएल (BHEL) को पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम से 3,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका पश्चिम बंगाल में 660 मेगावाट का सागरदिघी सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने के लिए मिला है। यह संयंत्र राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के मनीग्राम गाँव में स्थित है। इस परियोजना के जरिये ईंधन खपत कम करने और उत्सर्जन को सीमित करने में सहायता मिलेगी।
परियोजना के लिए प्रमुख उपकरण बीएचईएल के त्रिची, हरिद्वार, भोपाल, रानीपेट, हैदराबाद, झांसी, थिरुयम और बेंगलुरु संयंत्रों में निर्मित किये जायेंगे। बीएचईएल ने अब तक पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम की 80% से अधिक कोयला आधारित उत्पादन क्षमता में योगदान दिया है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 72.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 72.10 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 73.55 रुपये के ऊपरी स्तर चढ़ा। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 1.46% की बढ़ोतरी के साथ 73.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,856.29 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!