शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) ने किया औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स का अधिग्रहण

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

महिंद्रा सीआईई ने 830 करोड़ रुपये के सौदे में औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स (Aurangabad Electricals) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे की घोषणा महिंद्रा सीआईई ने पिछले महीने की थी, जिससे कंपनी एल्यूमीनियम डाई-कास्टिंग उद्योग में दाखिल होगी।
महिंद्रा सीआईई ने औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स की 100% जारी और बकाया शेयर पूँजी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स महिंद्रा सीआईई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। 1985 में शुरू हुई औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स के औरंगाबाद, पुणे और पंतनगर में पाँच उत्पादन संयंत्र हैं।
इस बीच बीएसई में महिंद्रा सीआईई का शेयर 223.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 227.85 रुपये पर खुल कर 230.50 रुपये तक चढ़ा है। करीब 12 बजे महिंद्रा सीआईई के शेयरों में 2.40 रुपये या 1.08% की मजबूती के साथ 225.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,539.70 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 301.80 रुपये और निचला स्तर 208.95 रुपये रहा है।
महिंद्रा सीआईई महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की बहु-प्रौद्योगिकी ऑटोमोटिव कलपुर्जे आपूर्तिकर्ता कंपनी है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख