शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूपीएल (UPL) के शेयर में 7% से ज्यादा की बढ़ोतरी, छुआ 52 हफ्तों का शिखर

रसायन कंपनी यूपीएल (UPL) का शेयर आज 7% से ज्यादी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

आज यूपीएल के शेयर ने कारोबार के दौरान अपने पिछले 52 हफ्तों का शिखर भी छुआ।
बता दें कि हाल ही में यूपीएल की सहायक कंपनी यूपीएल कॉर्प (UPL Corp) ने मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका की इंडस्ट्रियस बायोक्विम सेंट्रोमेरिकाना (INDUSTRIAS BIOQUIM CENTROAMERICANA) का अधिग्रहण पूरा कर लिया।
यूपीएल कॉर्प ने इंडस्ट्रियस बायोक्विम और इसकी कुछ साथी कंपिनयों की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया था। यह सभी कंपनियाँ बायोक्विम समूह का हिस्सा हैं, जो कृषि-रसायनों और फसल संरक्षण उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और विपणन का व्यवसाय करता है।
यूपीएल ने यह सौदा पिछले साल नवंबर में किया था, जिसके 2019 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद जतायी लगायी थी।
बीएसई में यूपीएल का शेयर 651.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ 655.00 रुपये पर कारोबार के दौरान 705.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
अंत में यह 46.35 रुपये या 7.11% की वृद्धि के साथ 698.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,335.82 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 358.78 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख