शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंसाई नेरोलैक पेंट्स (Kansai Nerolac Paints) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

देश की तीसरी सबसे पेंट कंपनी कंसाई नेरोलैक पेंट्स (Kansai Nerolac Paints) के शेयर ने अपने पिछले 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

कंपनी ने पंजाब में अमृतसर के पास गोइंदवाल साहिब में अपनी उत्पादन इकाई में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है। इसी घोषणा का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में कंसाई नेरोलैक का शेयर 482.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 489.00 रुपये पर खुल कर 509.00 रुपये तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
करीब सवा 10 बजे कंसाई नेरोलैक के शेयरों में 19.60 रुपये या 4.06% की वृद्धि के साथ 502.55 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,083.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर 343.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख