शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ऐक्सिस बैंक, विप्रो, रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट, मनप्पुरम फाइनेंस और पंजाब ऐंड सिंध बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ऐक्सिस बैंक, विप्रो, रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट, मनप्पुरम फाइनेंस और पंजाब ऐंड सिंध बैंक शामिल हैं।

ऐक्सिस बैंक - आईसीआरए ने बैंक के सावधि जमा कार्यक्रम के लिए 'स्थिर' दृष्टिकोण के साथ "आईसीआरए एमएएए" रेटिंग जारी की।
विप्रो - कंपनी ने ब्राजील में नूमीस विकसित करने के लिए फेब्राबैन के साथ साझेदारी की।
रतन इंडिया पावर - ऋण घटाने के उपायों पर विचार करने के लिए 26 सितंबर या उसके बाद बोर्ड बैठक होगी।
मनप्पुरम फाइनेंस - कंपनी के बोर्ड ने डिबेंचरों के माध्यम से 465 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी।
इंडोसोलर - प्रमोटर आईडीबीआई कैपिटल ने कंपनी में हिस्सेदारी 2.88% से घटा कर 0.88% की।
जेनसार टेक्नोलॉजीज - कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में परिचालन का विस्तार किया है।
रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट - बोर्ड ने कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में महादेवन वीरमोनी की नियुक्ति को मंजूरी दी।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - बैंक ने अलग-अलग अवधियों के लिए एमसीएलआर में संशोधन किया है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!