शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक (यूएसएफडीए) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को माइकोफेनोलेट मोफेटिल कैप्सूल (Mycophenolate Mofetil Capsules) के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो एक अन्य दवा कंपनी रोश (Roche) की सेलसेप्ट (CellCept) का जेनेरिक संस्करण है।
इस गोली की अमेरिका में अगस्त 2019 तक पिछले एक साल की अवधि में बिक्री करीब 5.3 करोड़ डॉलर की रही थी। माइकोफेनोलेट मोफेटिल कैप्सूल एक एंटीमेटाबोलिट इम्युनोसप्रेस्सेंट हैं, जो एलोजेनिक किडनी, हृदय या लीवरर प्रत्यारोपण के प्राप्तकर्ताओं में अंग अस्वीकृति के प्रोफिलैक्सिस के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसे अन्य इम्यूनोसप्रेस्सेंट के साथ संयोजन में उपयोग किया जाना चाहिए।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में ल्युपिन का शेयर 14.45 रुपये या 2.06% की कमजोरी के साथ 686.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 31,078.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 914.00 रुपये और निचला स्तर 676.65 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!