शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने दुबई में स्थापित की नयी सहायक इकाई

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर (Dubai Multi Commodities Centre), दुबई में एमएसपीएल इंटरनेशनल डीएमसीसी (MSPL International DMCC) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

08 अक्टूबर को शुरू की गयी एमएसपीएल इंटरनेशनल महिंद्रा सस्टेन (Mahindra Susten) की सहायक कंपनी है, जो महिंद्रा होल्डिंग्स (Mahindra Holdings) की सहायक इकाई है। महिंद्रा होल्डिंग्स महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सहायक कंपनी है। इस लिहाज से एमएसपीएल इंटरनेशनल महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी है।
एमएसपीएल इंटरनेशनल की अधिकृत और चुकता पूँजी 50,000-50,000 यूएई दिरहम (करीब 9.67 लाख रुपये) है। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की एमएसपीएल इंटरनेशनल सौर ऊर्जा प्रणालियों और घटकों से संबंधित व्यापार के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित सेवाएँ प्रदान करेगी।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 576.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 578.10 रुपये पर खुल कर 559.80 रुपये के निचले भाव तक फिसला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 14.30 रुपये या 2.48% की कमजोरी के साथ 561.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 69,842.56 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 814.00 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!