शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम से मिला ठेका

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक इकाई एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (L&T Hydrocarbon Engineering) को हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) से ठेका मिला है।

सरकारी तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी ने एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन को अपनी विजाग रिफाइनरी में विजाग रिफाइनरी आधुनिकीकरण परियोजना के लिए परिशिष्ट अपग्रेडेशन सुविधा (आरयूएफ) के निर्माण, स्थापना और चालू करने के लिए परियोजना सौंपी है।
3.55 एमएमटीपीए की क्षमता वाले आरयूएफ संयंत्र को शेवरॉन ल्यूमस ग्लोबल से लाइसेंस प्राप्त है। इस संयंत्र से हिंदुस्तान पेट्रोलियम ईंधन तेल उत्पादन खत्म करते हुए सबसे भारी तेलों को उच्च गुणवत्ता वाले यूरो 6 डीजल में परिवर्तित करने में सक्षम बनेगी।
एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन ने जानकारी दी है कि यह ठेका 'मेगा' श्रेणी में आता है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट की राशि 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की होती है।
दूसरी ओर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,441.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,447.00 रुपये पर खुल कर 1,418.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब साढ़े 12 बजे यह 8.60 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 1,433.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,01,130.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,606.70 रुपये और निचला स्तर 1,183.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!