शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की अक्टूबर बिक्री में 37.9% की गिरावट

कारोबारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की अक्टूबर बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 37.9% की गिरावट आयी है।

अक्टूबर 2018 में 829 वाहनों की तुलना में कंपनी ने इस वर्ष समान महीने में 515 वाहन बेचे। वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि (अप्रैल-अक्टूबर) में देखें तो कंपनी की बिक्री पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 7,871 इकाई के मुकाबले 11.8% अधिक 6,945 इकाई रही।
दूसरी ओर बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर शुक्रवार को 11.45 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 574.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 830.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 899.90 रुपये और निचला स्तर 517.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख