शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने जर्मनी में किया नया डिजिटल इनोवेशन सेंटर स्थापित

इन्फोसिस (Infosys) ने जर्मनी के डुसेल्डॉर्फ में नया अत्याधुनिक डिजिटल इनोवेशन सेंटर खोला है।

नये सेंटर के जरिये इन्फोसिस को इस क्षेत्र में अपने ग्राहकों के साथ और अधिक निकटता से काम करने में मदद मिलेगी। नेक्स्ट-जेन के व्यावसायिक उपकरणों जैसे एसएपी एचएएनए, साथ ही क्लाउड आधारित सेवाएँ, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 5जी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) और मशीन लर्निंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए इन्फोसिस इस सेंटर के माध्यम से अपने ग्राहकों को उनके डिजिटल परिवर्तन में सहयोग करेगी।
यह सेंटर व्यवसायों और जर्मनी में प्रमुख शैक्षिक प्रतिष्ठानों के बीच एक कड़ी के रूप में भी काम करेगा। इससे पहले इन्फोसिस ने बुखारेस्ट, रोमानिया में डिजिटल इनोवेशन सेंटर, साथ ही एक साइबर रक्षा सेंटर और लंदन में डिजाइन ऐंड इनोवेशन स्टूडियो शुरू किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 719.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 722.50 रुपये पर खुल कर 724.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 2.45 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 717.50 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,08,169.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 847.40 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख