शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) से नहीं निकाल सकते 50,000 रुपये से अधिक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने संकट से जूझ रहे यस बैंक (Yes Bank) से पैसों की निकासी पर सीमा लगा दी है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब यस बैंक का कोई भी खाताधारक अपने खाते से 50,000 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकता। हालाँकि यह सीमा एक महीने के लिए लगायी गयी है। यही नहीं, आपात स्थितियों जैसे इलाज, उच्च शिक्षा और विवाह जैसे मामलों के लिए 50,000 रुपये की सीमा में छूट दी जा सकती है। आरबीआई ने जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है।
दरअसल पिछले कुछ वर्षों में यस बैंक में गवर्नेंस से संबंधित कुछ गंभीर मामले देखे गये हैं। इस वजह से बैंक पूँजी उगाहने में अक्षम रहा है और इसकी वित्तीय स्थिति लगातार खराब होती गयी है। यस बैंक ने कई बड़े निवेशकों से पूँजी हासिल करने के लिए बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक ने हालात को और न बिगड़ने देने के लिए यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया है और एसबीआई के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख