शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यावसायिक गाड़ियों के लिए लिबरटिन तकनीक का इस्तेमाल करेगी अशोक लेलैंड

ऑटो कंपनी अशोक लेलैंड ने व्यावसायिक गाड़ियों के विस्तार के लिए तकनीक का सहारा लेगी। इसके लिए कंपनी ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

 अशोक लेलैंड ने इंग्लैंड की कंपनी लिबरटिन होल्डिंग्स के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने व्यावसायिक गाड़ियों के पावरट्रेन के लिए यह करार किया है। कंपनी ने यह समझौता पत्र लिबरटिन तकनीक प्लैटफॉर्म के इस्तेमाल के आकलन के लिए किया है। समझौते पत्र के शर्तों के तहत अशोक लेलैंड लिबरटिन तकनीक के लिए ड्यू डिलिजेंस (Due diligence) करेगी। कंपनी अपने व्यावसायिक गाड़ियों के पोर्टफोलियो के क्षेत्र में लीनियर जेनरेटर प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए अवसर तलाशने पर फोकस करेगी। अशोक लेलैंड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और एडवांस इंजीनियरिंग के हेड कनकसबपथी सुब्रमण्यन ने कहा कि, लिबरटिन तकनीक आंतरिक दहन इंजन यानी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) के लिए एक लॉजिकल इवोल्यूशन यानी तार्किक विकास है। इस तकनीक के जरिए ऐसा सॉफ्टवेयर डिजाइन किया जाता है जिसका इस्तेमाल एक साथ कई तरह के ईंधन के लिए किया जा सकता है। लिबरटिन कंपनी का गठन 2009 में किया गया था। लिबरटिन ने ओईएम (OEM) यानी ऑरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के पावरट्रेन के लिए टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म सॉल्यूशन विकसित किया है। इससे रिन्युएबल ईंधन से प्रभावी और क्लीन ऊर्जा पैदा करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि अशोक लेलैंड व्यावसायिक गाड़ियों के भारत में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। साथ ही बसों के मामले में कपनी विश्व की चौथी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। जहां तक ट्रकों के उत्पादन का सवाल है तो कंपनी विश्व की 19वीं सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।

 

(शेयर मंथन 11 सितंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"