शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया का घाटा 22% बढ़ा

वोडाफोन आइडिया ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के कंसोलिडेटेड घाटे में 22% की बढ़ोतरी हुई है। कंसो घाटा 6419 करोड़ रुपये से बढ़कर 7840 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं आय में 1.2% की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 10,532 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,656 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 1% की गिरावट देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 4210 करोड़ रुपये से घटकर 4158 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 40% से घटकर 39% पर पहुंच गया है। कंपनी के प्रति ग्राहक से होने वाली औसत आय यानी एआरपीयू (ARPU) में 3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की अन्य आय 94 करोड़ रुपये से घटकर 21 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी की वित्तीय लागत 5002 करोड़ रुपये से बढ़कर 6398 करोड़ रुपये हो गई है। पिछली तिमाही में कंपनी को 22 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के 4G ग्राहकों की संख्या 12.26 करोड़ से बढ़कर 12.29 करोड़ हो गई है। वहीं कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 22.59 करोड़ से घटकर 22.14 करोड़ के स्तर पर आ गई है।

 

(शेयर मंथन, 17 अगस्त, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!