शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएमसी से लार्सन ऐंड टूब्रो को पुल बनाने का ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को एमसीजीएम (MCGM) यानी बीएमसी (Municipal Corporation of Greater Mumbai) से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की कंपनी की सब्सिडियरी एलऐंडटी (L&T) कंस्ट्रक्शन को मिला है। कंपनी को 4.5 किलोमीटर लंबा पुल बनाने के लिए ऑर्डर मिला है।

 एलऐंडटी (L&T) कंस्ट्रक्शन की ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर वर्टिकल को दहिसर और भायंदर को जोड़ने के लिए पुल बनाने का ऑर्डर मिला है। इस पुल के बनने के बाद इन दोनों जगहों के बीच का ट्रैवल टाइम घट जाएगा। फिलहाल इन दोनों जगहों के बीच करीब 45 मिनट का समय लगता है। आपको बता दें कि लार्सन ऐंड टूब्रो ऑर्डर की डिटेल साझा नहीं करती है। वह ऑर्डर के साइज के हिसाब से इसे बांट रखी है। कंपनी के लार्ज ऑर्डर को 2500-5000 करोड़ रुपये की श्रेणी में रखा गया है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक 4.5 किलोमीटर लंबे पुल में अलग-अलग कैरेजवे के साथ मल्टीलेवल इंटरचेंज की सुविधा होगी। इसके साथ ही दहिसर और भायंदर के बीच आसानी से पुल पर जाने और निकलने की सुविधा भी होगी। वहीं दो बड़े नैविगेशनल स्पैन भी क्रीक के साथ बनाए जाएंगे। कंपनी इससे पहले बीएमसी के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसमें कोस्टल रोड प्रोजेक्ट भी शामिल है। पिछले हफ्ते लार्सन ऐंड टूब्रो को सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार वर्टिकल को 7000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है।
कंपनी का शेयर 1.67% चढ़ कर 3074 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख