शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाटर ट्रीटमेंट इकाई के लिए सऊदी अरब से वा टेक वॉबाग को 2700 करोड़ रुपये का ऑर्डर

वा टेक वॉबाग के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शेयर में तेजी की वजह ऑर्डर मिलना रहा है। कंपनी को सऊदी वाटर अथॉरिटी 2700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी को यह ऑर्डर डीसैलिनेशन इकाई के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट को 30 महीने की अवधि के भीतर पूरा करना है।

 आपको बता दें कि वा टेक वॉबाग चेन्नई की डीसैलिनेशन और वॉटर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में काम करती है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी तकनीकी तौर काफी मजबूत है और ऑर्डर मिलने की वजहों में से यह शामिल है। यह ऑर्डर ईपीसीसी (EPCC) यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग के तहत मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत 30 करोड़ लीटर पानी प्रति दिन (एमएलडी) मेगा सी वाटर रिवर्स ऑस्मोसिस (SWRO) डिसैलिनेशन इकाई विकसित करना है। ईपीसीसी कॉन्ट्रैक्ट में डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग शामिल है। इस प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड साइट पर विकसित किया जाएगा जो किंग ऑफ सऊदी अरेबिया के पश्चिमी तट पर स्थित है। कंपनी का शेयर 1.74% चढ़ कर 1312.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 06 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख