शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी के लिए भारत फोर्ज की सब्सिडियरी का अमेरिकी कंपनी के साथ करार

रक्षा क्षेत्र में भारत फोर्ज की सब्सिडियरी ने एक बड़ा करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनी के साथ करार किया है। आपको बता दें कि कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स भारत फोर्ज की 100 फीसदी मालिकाना हक वाली कंपनी है।

 कंपनी की कई पक्षों के साथ समझौता करने की योजना है जिसमें मुख्य रुप से अमेरिका की नामी कंपनी एएम जनरल ऐंड मैंडस ग्रुप एलएलसी (AM General and Mandus Group LLC) शामिल है। इस करार के जरिए नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी गन प्लैटफॉर्म के कोडेवलपमेंट के साथ कोप्रोडक्शन के लिए संभावनाएं तलाशी जाएगी। यह करार नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी के लिए किया गया है। नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी प्लैटफॉर्म की कई खासियत हैं जिसमें डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी, रिस्पॉन्सिव और ट्रांसपोर्टेबिलिटी की सुविधा है। इससे क्रू के सदस्यों की संख्या बढ़ाने में मददगार साबित होती है। इससे लॉजिस्टिक जरुरतों को कम किया जा सकता है। इस करार के तहत आधुनिक सेना की जरूरतों को पूरा करना मकसद है। यह वैश्विक स्तर पर विकसित हो रहे युद्ध की स्थिति को देखते हुए किया जा रहा है। इसके तहत 105 mm और 155 mm नेक्स्ट जेनरेशन आर्टिलरी प्लैटफॉर्म को विकसित करना है। 

बाबा कल्याणी के मुताबिक भारत फोर्ज तेजी से वैश्विक बाजार के लिए एडवांस्ड आर्टिलरी प्लैटफॉर्म को विकसित करने के साथ उत्पादक के तौर पर ऊभर रहा है। कंपनी का शेयर 2.68 फीसदी गिर कर 1489.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!