शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 6000 पर मजबूत सहारा : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
अगले 1 हफ्ते के दौरान निफ्टी (Nifty) का दायरा 6000-6200 का रह सकता है। निफ्टी को 6000 पर मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि इसे 6200 पर बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि मौजूदा समय में घरेलू बाजार में महँगाई दर और ब्याज दरों को लेकर चिंता कायम है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बिकवाली भी हो रही है। कारोबार के लिहाज से अभी बाजार ठीक नहीं दिख रहा है।
क्षेत्रों के लिहाज से एफएमसीजी और आईटी ठीक नजर आ रहे है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि बाजार में गिरावट आने पर चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Religare Securities)
(शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी