शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या है 8 साल का बाजार चक्र? 60,000 के सेंसेक्स पर बाजार इस चक्र में कहाँ है - देवेन चोकसी से जानें

के. आर. चोकसी सिक्योरिटीज के एमडी देवेन चोकसी का मानना है कि भारतीय बाजार 8 साल के चक्र में चलता है।

क्या है 8 साल का यह बाजार चक्र, और 60,000 के सेंसेक्स पर बाजार इस चक्र में कहाँ है? क्या सेंसेक्स के 60,000 पर पहुँचने पर बाजार ने अपना एक शिखर (टॉप) बनाया है और यहाँ से गिरावट आ सकती है? क्या बाजार में कोई बुलबुला बन रहा है, जो जल्दी ही फूट सकता है? क्या बाजार की वर्तमान तेजी केवल नकदी (लिक्विडिटी) के दम पर है, और क्या इस नकदी का प्रवाह रुकने पर बाजार टूटने लगेगा? देखें ऐसे तमाम प्रश्नों पर देवेन चोकसी से राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#DevenChoksey #MarketOutlook #Sensex #Sensexat60k #Sensexat60000 #inestments #stockmarkets #sharemarket #equity

(शेयर मंथन, 28 सितम्बर  2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी