हिस्सेदारी बिक्री के फैसले से बिल्ट (Ballarpur Industries-BILT) के शेयर 8% उछले
कागज कंपनी बल्लारपुर इंडस्ट्रीज-बिल्ट (Ballarpur Industries-BILT) के शेयर में आज सोमवार को 8% तक की उछाल देखने को मिली है। 10 जुलाई 2015 को हुई बैठक में कंपनी ने अपनी सहायक मलेशियाई शाखा सबा फॉरेस्ट इंडस्ट्री (Sabah Forest Industries Sdn. Bhd.) में अपनी पूरी (98.08%) हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of baroda) और एल ऐंड टी (L&T) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए इगारसी मोटर्स (Igarashi Motors), ऑन मोबाइल ग्लोबल (OnMobile Global), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications), एमएमटीसी (MMTC) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में खरीदारी की सलाह दी है।