शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीस को राहत की उम्मीदों से एशियाई बाजारों में तेजी

ग्रीस को राहत मिल जाने की उम्मीदों के चलते आज सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों को यह उम्मीद बनी है कि ग्रीस के प्रधानमंत्री के ताजा प्रस्ताव से राहत मिलेगी।

हालाँकि रविवार को ब्रुसेल्स में हुई यूरोजोन के अधिकारियों की बैठक तो टल गयी, लेकिन कुछ अधिकारियों द्वारा इस पर सहमति जतायी जा रही है। इसी के चलते निवेशकों ने हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में तेजी का रुख अपनाया है। जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में 1.18% तेजी है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.51% और चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 0.96% ऊपर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.40% की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!