शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बेचने की अटकलों के बीच इरोज (Eros) के शेयर 8% से ज्यादा उछले

इरोज इंटरनेशनल मीडिया (Eros International Media) के शेयर में शुक्रवार के कारोबार में 8% से ज्यादा की उछाल दिख रही है। कंपनी द्वारा फुलर्टन (Fullerton) को हिस्सेदारी बेचने की अटकलों के चलते ये तेजी देखने को मिली है।

हालाँकि कंपनी ने बीएसई को दिये एक बयान में बताया है कि फुलर्टन (Fullerton) को हिस्सेदारी बेचने और इरोस द्वारा टाइम्स ग्रुप के बॉक्स टीवी को खरीदने की खबरें वास्तव में इरोज इंटरनेशनल मीडिया से संबंधित नहीं हैं। इरोज नॉउ इरोज इंटरनेशनल पीएलसी (Eros International PLC) के स्वामित्व वाली कंपनी है जो दरअसल इरोज इंटरनेशनल मीडिया की भी मूल कंपनी है। इस स्पष्टीकरण के बावजूद कंपनी शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। बीएसई में इसका शेयर 476.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 507.90 रुपये पर खुला और जल्दी ही 525 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर के कारोबार में लगभग 12.30 बजे इसके शेयर 35 रुपये या 7.34% की बढ़त के साथ 511 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!