न्यूक्लियर डील (Nuclear deal) समझौते से तेल कंपनियों के शेयर में उछाल
ईरान और विश्व की 6 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच न्यूक्लियर डील समझौते की खबर के बाद तेल वितरण और तेल खनन की कंपनियों के शेयर में आज 16% तक की तेजी देखने को मिली है।
ईरान और विश्व की 6 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच न्यूक्लियर डील समझौते की खबर के बाद तेल वितरण और तेल खनन की कंपनियों के शेयर में आज 16% तक की तेजी देखने को मिली है।
घरेलू बाजार की संभावनाओं और मांग को देखते हुए जेट एयरवेज (Jet Airways) घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। जेट एयरवेज न सिर्फ बड़े महानगरों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने जा रहा है बल्कि छोटे शहरों को भी अपने इस विस्तार में जोड़ने की योजना बना रहा है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हाल ही के दिनों में हल्दी (Turmeric) काफी टूट चुकी है इसीलिए इनके भावों में उछाल भी देखने को मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि निचले भावों पर मैंथा तेल (Mentha oil) में मांग निकलने से इनकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि कम वर्षा के चलते उत्पादन प्रभावित रहेगा। इसके चलते सोयाबीन (Soybean) की कीमतों में तेजी बने रहने की संभावना है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि जीरा (Jeera) के उत्पादन में कमी के चलते बाजार कीमतों में तेजी बने रहने की संभावना है।
सरसों (RMseed) के बारे में रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का कहना है कि सरसों के तेल और सरसों खल की मांग में सुधार के संकेत मिलते ही बाजार में मजबूती आने की संभावना है।
दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) का शेयर आज मंगलवार को 2% तक की बढ़त के साथ 3,827 रुपये के स्तर पर पहुँच गया। डॉ. रेड्डीज ने जेनेरिक मेमंटाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (generic memantine hydrochloride tablets) को अमेरिकी बाजार में उतारा है, जिसके चलते आज के कारोबार में इसके शेयर में यह तेजी आयी।
आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी रैमको सिस्टम (Ramco System) का शेयर आज सुबह के कारोबार में 13% तक उछल गया। रैमको सिस्टम ने कोभाम एविएशन सर्विसेज (Cobham Aviation Services) के साथ तकनीक परिवर्तन के लिए लाखों डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके चलते यह तेजी देखने को मिली है।
एनबीएफसी कंपनी (NBFC) आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) का शेयर आज शुरुआती कारोबार में 20% तक की उछाल के साथ 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।
खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। जून में खुदरा महँगाई दर (CPI) पिछले महीने के 5.01% से बढ़ कर 5.40% पर पहुँच गयी है।

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अरबिंदो फार्मा (Auro Pharma) और Bata India (बाटा इंडिया) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए आरपीजी लाइफ साइंसेज (RPG Life Sciences), लवेबल लिंजरी (Lovable lingerie), नोसिल (NOCIL), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) और डीसीबी बैंक (DCB Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एलआईसी हाउसिंग ऐंड फाइनेंस (LIC Housing & Finance) और एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ग्रीस और उसके ऋणदाताओं के बीच राहत पैकेज पर समझौते के चलते सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिली। ग्रीस को राहत मिलने के चलते कल उत्साहित निवेशकों ने जम कर खरीदारी की।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए सुवेन (Suven), वेलस्पन कॉर्प (welspun corp) और कैपिटल फर्स्ट (capital first ) में खरीदारी की सलाह दी है।