कंपनी की अगले दो वित्तीय वर्ष में 6 प्रोजेक्ट उतारने की योजना
अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा की बाजार में 6 प्रोजेक्ट उतारने की योजना है। कंपनी इन 6 प्रोजेक्ट को अगले दो वित्तीय वर्ष के दौरान बाजार में लाएगी। कंपनी का यह प्रोजेक्ट मुंबई और पुणे में होगा। साथ ही कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब 4000 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (08 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल (Himadri Speciality Chemical), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications), गुजरात मिनरल डेवलपमेंट (Gujarat Mineral Development), पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) और सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।