शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन (Soybean) में गिरावट; जीरा (Jeera) में मजबूती: रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि आज सोयाबीन (Soybean) में गिरावट आ सकती है।

शुक्रवार को एनसीडीईएक्स में इसका बंद भाव 2555.50 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 2521 और उसके बाद 2500 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। वहीं ऊपर की ओर इसके लिए 2566-2577 पर बाधा है।
आरएम सीड (RMseed) के बारे में रेलिगेयर का कहना है कि आज इसकी शुरुआत मजबूत होगी, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आ सकती है। एनसीडीईएक्स में शुक्रवार को इसका बंद भाव 3062 रुपये था। रेलिगेयर के अनुसार आज इसे सबसे पहले 3042 पर सहारा मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इसे 3001 पर समर्थन मिल सकता है। वहीं इसके लिए 3082-3094 पर बाधा है।
रेलिगेयर का अनुमान है कि आज रिफाइंड सोया ऑयल (Ref Soy Oil) में गिरावट आ सकती है। एनसीडीईएक्स में शुक्रवार को यह 671.20 रुपये पर बंद हुआ था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 665 पर समर्थन मिलेगा और फिर 659 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 675.30-673 पर बाधा है।
जीरा (Jeera) के बारे में रेलिगेयर का कहना है कि आज इसमें मजबूती आ सकती है। शुक्रवार को एनसीडीईएक्स में इसका बंद भाव 16340 रुपये था। रेलिगेयर के अनुसार आज इसे 16260 और उसके बाद 16184 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। वहीं ऊपर की ओर 16438-16568 पर बाधा है।
रेलिगेयर का अनुमान है कि आज काली मिर्च (Pepper) में मजबूती आ सकती है। एनसीडीईएक्स में शुक्रवार को यह 24535 रुपये पर बंद हुआ था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 24340 पर समर्थन मिलेगा और फिर 24180 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 24720 और 24868 पर बाधा है।
चना (Chana) के बारे में रेलिगेयर का कहना है कि आज इसकी शुरुआत गिरावट होगी, हालाँकि बाद में इसमें मजबूती आ सकती है।। एनसीडीईएक्स में शुक्रवार को इसका बंद भाव 2745 रुपये था। रेलिगेयर के अनुसार आज इसे सबसे पहले 2732 पर सहारा मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इसे 2718 पर समर्थन मिल सकता है। वहीं इसके लिए 2760-2778 पर बाधा है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"