शेयर मंथन में खोजें

भविष्य में सोयाबीन और सरसो की कीमतों में उतार-चढ़ाव : रेलिगेयर (Religare)

रिफायइंड सोयातेल में बाजार के शुरुआती सत्र में तेजी बने रहने का अनुमान है लेकिन बाद के सत्रों में मुनाफा वसूली निकलने से कीमतों में गिरावट आ  सकती है।

सोयातेल में हाजिर मांग अच्छी रहने से वायदा बाजार धारणा को भी समर्थन मिला।
बीते दिन सोयाबीन वायदा अनुबंध में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। आने  वाले दिनों में सोयाबीन की आवकों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान है। फिलहाल, व्यापारी कारोबार में बेहद सतर्कता बरत रहे हैं। क्योंकि वैश्विक बाजार से कोई विशेष समर्थन नहीं मिल पा रहा है। इसके विपरीत, घरेलू हाजिर मंडियों में मांग अच्छी बनी रहने से कीमतों में किसी विशेष गिरावट की आशंका नहीं है।
शुरुआती कारोबारी सत्र में सरसों में नरमी का रुझान रहने की  संभावना है। लेकिन, बाद के सत्रों में कीमतों में कुछेक सुधआर की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
पिछले कुछ दिनों से सरसों सीमित दायरे में ही घट-बढ़ रही है। जिसकी मुख्य वजह व्यापारियों द्वारा ऊंचे भावों पर नयी पोजीशन लेने से परहेज करना है। हाजिर मंडियों में भी मांग घटने के कारण कीमतों में थोड़ी गिरावट आयी है। यदि आगे भी स्थिति इसी प्रकार बनी रहती है तो आने वाले समय में बाजार में स्टॉकिस्टों पर दबाव बढ़ जायेगा। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख