शेयर मंथन में खोजें

मैंथा तेल (Mentha oil) बाजार में तेजी का अनुमान

मैंथा तेल (Mentha oil) के बारे में रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का कहना है कि आवक में गिरावट के बीच मंडियों में घरेलू माँग अच्छी बनी हुई है, साथ ही इस वर्ष उत्पादन भी घटने का अनुमान है। इसीलिए बाजार में मैंथा तेल के कारोबार में मजबूती का रुझान बने रहने की संभावना के चलते वर्तमान में मांग अच्छी रहेगी। एनसीडीईएक्स में गुरुवार को जुलाई वायदा के लिए इसका बंद भाव 1098 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 1080 और फिर 1068 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 1116 रुपये और 1124 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!