शेयर मंथन में खोजें

चने की कीमतों में रहेगा तेजी का रुझान : एसएमसी

अभी भी कई क्षेत्रों में खरीफ दालों की बुआई चल रही है।

लेकिन कुछ क्षेत्रों में कम बारिश के चलते फसलों में नुकसान होने की आशंका भी बनी हुई है। मंडियों में मिलों और खुदरा व्यापारियों की ओर से चने की अच्छी माँग देखी जी रही है लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होनें से, आयातित दालों के और महँगा होने से, दालों में कीमतों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। दिल्ली के बाजार में चने की आवक अच्छी है लेकिन अच्छी क्वालिटी का अभाव देखा जा रहा है। चने के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सलाह है कि चना वायदा सितंबर की कीमतों में तेजी के रुख के साथ 4550-4650 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
दिल्ली में चने की हाजिर कीमतें 4700 रुपये रही है। और चने का पिछला बंद भाव 4611.85 रुपये रहा है।
(शेयर मंथन 18 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!