शेयर मंथन में खोजें

हल्दी की कीमतों को मिल सकता है थोड़ा समर्थन : रेलिगेयर

हल्दी के बुआई रकबे में सुधार आने, मंडियों में घटिया क्वालिटी के स्टॉक में बढ़ोतरी होने और हल्दी की घरेलू माँग के घटने से फिलहाल हल्दी की कीमतों में कोई विशेष तेजी आने की उम्मीद नहीं है। हालाँकि व्यापारियों को इस तथ्य को भी ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी हाल के दिनों में काफी टूट चुकी है। इसलिए भावों के और टूटने की भी उम्मीद नहीं है। हल्दी के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि अच्छी क्वालिटी की हल्दी की मांग निकलने से बाजार धारणा को थोड़ा समर्थन मिल सकता है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 8018 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 7940 और फिर 7850 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 8188 रुपये और 8280 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख