शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में तेजी के संकेत : रेलिगेयर

मंगलवार को भी हल्दी की कीमतों में तेजी बनी रही। हल्दी की माँग में सुधार आने से कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हल्दी के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि मानसून में कम बारिश होनें से हल्दी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हालाँकि व्यापरियों को इस तथ्य का भी ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी की बुआई अभी तक काफी बेहतर बनी हुई है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 8298 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 8220 और फिर 8160 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 8380 रुपये और 8470 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!