शेयर मंथन में खोजें

हल्दी की कीमतों में सुधार के संकेत : एसएमसी

हल्दी की कीमतों में आयी गिरावट में अब सुधार देखने को मिल सकता है। हल्दी की घरेलू माँग में बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश कारोबारी मध्यम वेराइटी की हल्दी की खरीददारी कर रहे हैं। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5499-7809 रु/क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5319-7299 रु/क्विंटल हैं।
हल्दी के लिये एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि हल्दी वायदा सिंतबर की कीमतों के 7900 रुपये से ऊपर कारोबार किये जाने की संभावना है।
निजामाबाद में हल्दी की हाजिर कीमतें 7773.15 रुपय रही हैं। और हल्दी की पिछला बंद भाव 7747.90 रुपये था।
(शेयर मंथन 28 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!