शेयर मंथन में खोजें

कमजोर माँग के चलते हल्दी में नरमी की संभावना

हल्दी की माँग में गिरावट देखी जा रही है। 26 अगस्त तक आंध्रप्रदेश में हल्दी की बुआई पिछले वर्ष की समान अवधि के 10,335 हेक्टेयर की तुलना में 11,724 हेक्टेयर में हुई है। तेलंगाना में 26 अगस्त तक हल्दी की बुआई पिछले वर्ष की समान अवधि के 12,000 हेक्टेयर की तुलना में 7,000 हेक्टेयर में हुई है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5356-7819 रु/क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5199/7549 रु/क्विंटल हैं। हल्दी के लिये एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि हाजिर बाजारों में कमजोर माँग के चलते हल्दी वायदा सितंबर की कीमतों को 9000 रु के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। (शेयर मंथन, 8 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!