शेयर मंथन में खोजें

जीरे की कीमतों को मिल रहा समर्थन

मौजूदा निचले भावों पर बाजार धारणा को समर्थन मिलने का कारण बीते कारोबारी सत्र के दौरान जीरे में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।


कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में जीरा की निर्यात माँग में सुधार आने से बाजार धारणा को समर्थन मिल सकता है।

इसके अलावा आगामी त्यौहारी सीजन में जीरे की घरेलू माँग और निर्यात माँग में तेजी देखने को मिल सकती है। इस कारण मध्यम अवधि के दौरान जीरे की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। जीरे के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि जीरे के निर्यात में सुधार आने की संभावना को देखते हुए बाजार धारणा को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
एनसीडीईएक्स में अक्टूबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 15,665 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 15,575 और फिर 15,480 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 15,760 रुपये और 15,840 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!