शेयर मंथन में खोजें

हल्दी की कीमतें दबाव की स्थिति में

हल्दी की माँग कमजोर बनी रहने के कारण फिलहाल इसकी कीमतों में कोई तेजी देखने को नहीं मिल रही है।


हल्दी के उत्पादक क्षेत्रों में हुई बारिश की वजह से हल्दी की उत्पादकता में सुधार की संभावना ने भी वर्तमान में कारोबारी धारणा पर दबाव बढ़ाया है।
हल्दी के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि मानसून में कम बारिश होनें से हल्दी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हालाँकि व्यापरियों को इस तथ्य का भी ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी की बुआई अभी तक काफी बेहतर बनी हुई है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 7498 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 7414 और फिर 7334 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 7568 रुपये और 7740 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख