शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में हल्की तेजी की संभावना

मंडियों में घटते स्टॉक के बीच घरेलू एवं निर्यात माँग में सुधार आने के कारण हल्दी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

आगामी दिनों में घरेलू मंडियों में त्यौहारी सीजन की माँग में बढ़ोतरी का अनुमान है जिससे मध्यावधि के दौरान बाजार धारणा को समर्थन मिल सकता है।
हल्दी के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि मानसून में कम बारिश होनें से हल्दी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हालाँकि व्यापरियों को इस तथ्य का भी ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी की बुआई अभी तक काफी बेहतर बनी हुई है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 8212 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 8156 और फिर 8068 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 8356 रुपये और 8440 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख