शेयर मंथन में खोजें

जीरे की कीमतों में तेजी की संभावना

पिछले दिन की तेजी के बाद बुधवार को जीरा में ऊपरी मूल्य स्तरों पर मुनाफा वसूली देखने को मिली।
त्यौहारी सीजन के कारण घरेलू माँग में आ रहे सुधार के बीच विदेशों से भी जीरे की निर्यात माँग में बढ़ोतरी होने से बुधवार को जीरे की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में जीरा की निर्यात माँग में सुधार आने से बाजार धारणा को समर्थन मिल सकता है।
इसके अलावा आगामी त्यौहारी सीजन में जीरे की घरेलू माँग और निर्यात माँग में तेजी देखने को मिल सकती है। इस कारण मध्यम अवधि के दौरान जीरे की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। जीरे के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि जीरे के निर्यात में सुधार आने की संभावना को देखते हुए बाजार धारणा को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
एनसीडीईएक्स में अक्टूबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 16,645 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 16,440 और फिर 16,320 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 16,740 रुपये और 16,920 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख