शेयर मंथन में खोजें

हल्दी स्थिर, जीरे में नरमी का रुझान : एसएमसी

हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतों के 7,100-7,200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में सुस्त कारोबार के कारण हल्दी की कीमतों में स्थिरता है। जरूरत के कारण कारोबारियों ने खराब क्वालिटी की हल्दी की भी खरीदारी की है। घरेलू और निर्यात माँग को पूरा करने के लिए देश में हल्दी का पर्याप्त स्टॉक है। जब तक कोई बड़ी माँग नही होती है तब तक कीमतों में नरमी का रुझान बना रहा सकता है। जीरा वायदा (नवंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 18,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। पिछले सीजन में जीरे की अधिक कीमतें मिलने के कारण मौजूदा सीजन में गुजरात और राजस्थान में जीरे के उत्पादन क्षेत्र में 8-10% बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके अतिरिक्त बुआई के लिए पैसे की जरुरत के कारण किसान अपने स्टॉक को बाजार मे बेचने के लिए ला सकते हैं। धनिया वायदा (नवम्बर) की कीमतों के 5,150 के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है और कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है, क्योंकि हाजिर बाजारों में धनिया का स्टॉक है जबकि घरेलू और निर्यात माँग काफी कम है। राजस्थान में धनिया की बुआई नवंबर के पहले हफ्ते से शुरु होने की संभावना है। धनिया की कीमतों का रुझान अब बुआई की प्रगति पर निर्भर करेगा। पिछले कुछ हफ्तों से कमजोर माँग और अधिक आपूर्ति के कारण इलायची वायदा (नवंबर) की कीमतों में 900 रुपये तक गिरावट हो सकती है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख