शेयर मंथन में खोजें

कपास, ग्वारसीड और कॉटन ऑयल सीड केक में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों में 1,050-1,060 रुपये तक तेजी दर्ज किये जाने की संभावना है।

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों से कहा है कि वे गुलाबी कीटों के प्रकोप से प्रभावित कपास को 31 दिसम्बर तक नष्ट कर दे और गुलाबी कीटों के फिर से रोकने के लिए 'फरदार' वेराइटी के कपास की कटाई न करें। गुलाबी कीटों के प्रकोप के कारण मौजूदा खरीफ सीजन में फसल नुकसान से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। तेलगांना सरकार ने किसानों को गुलाबी कीटों के प्रकोप से प्रभावित कपास को नष्ट करने को कहा है। ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों में 4,100-4,120 रुपये तक तेजी बरकरार रहने की संभावना है। ग्वारगम की अधिक निर्यात माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। तेल ड्रिलिंग कंपनियों की ओर से अधिक माँग कारोबारी अपनी लॉन्ग पोजिशन में बढ़ोतरी कर रहे है। कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (जनवरी) की कीमतों में 1,835 रुपये तक तेजी दर्ज किये जाने की उम्मीद है। स्टॉकिस्टों की ओर से लगातार माँग के कारण बेंचमार्क कड़ी बाजार में कॉटन ऑयल सीड केक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लंबी अवधि में अधिक कीमतों के अनुमान से स्टॉकिस्टों और पशु आहार निर्माताओं की ओर से कॉटन ऑयल सीड केक की अधिक माँग हो रही है। महाराष्ट्र और तेलगांना में गुलाबी कीटों के प्रकोप से कपास बीजों की उपलब्धता कम होने की आशंका से भी कीमतों को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख