शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन, रिफाइंड सोया तेल सुस्त और सीपीओ में नरमी के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,050-3,090 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं।

जनवरी में सोयामील के निर्यात की रफ्तार से सोयाबीन की कीमतों को दिशा मिल सकती है। वर्तमान समय में भारतीय सोयामील और अर्जेटिना के सोयामील की कीमतों में अधिक अंतर से पता चलता है कि आगामी महीनों में भारतीय सोयामील की निर्यात में कमी आ सकती है। 21 दिसंबर 2017 तक कांडला बंदरगाह पर भारतीय सोयामील की कीमत 389 डॉलर प्रति टन है, जबकि रॉटरडम में अर्जेटिना के सोयामील की कीमते 368 डॉलर प्रति टन है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (जनवरी) की कीमतों के 715-722 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं। कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोया तेल की कीमतों में नरमी का रुझान है। इसके अतिरिक्त कमजोर वैश्विक रुझानों और बंदरगाहों पर खाद्य तेलों के अधिक स्टॉक के कारण सोया तेल बाजार पर दबाव पड़ रहा है। बंदरगाहों और पाइपलाइन में सोया तेल का स्टॉक लगभग 2 लाख टन है और घरेलू पेराई मिलों से कुल आपूर्ति लगभग 1.5 लाख टन है, जबकि घरेलू माँग लगभग 3 लाख टन है। इस प्रकार माँग की तुलना में आपूर्ति अधिक है। सीपीओ वायदा (जनवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 547-555 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं। मलेशियन पॉम ऑयल के भंडार के बढ़ कर लगभग 2 वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच जाने और कमजोर माँग के कारण बीएमडी में पॉम ऑयल वायदा की कीमतों में गिरावट हो रही है। सरसों वायदा (जनवरी) की कीमतें 3,960-4,060 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती है। सरसों तेल और सरसों केक की कम बिक्री के कारण मिलों द्वारा सरसों की काफी कम खरीदारी की जा रही हैं। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!