शेयर मंथन में खोजें

कपास, कॉटन ऑयल सीड केक में बढ़त की उम्मीद, चना हो सकता है कमजोर - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 1,025-1,060 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं।

खरीदारों की ओर से अच्छी क्वालिटी के कपास की अधिक माँग के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है। दक्षिण और मध्य भारत में अनुमान से कम आवक के बीच बेहतर माँग के कारण कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। निर्यातकों और मिलों द्वारा तेजी से खरीदारी की जा रही है। अधिकांश खरीदार अच्छी क्वालिटी के कपास की कमी और 2017-18 सीजन में अधिक कीमतों की आशंका से खरीदारी कर रहे हैं। इस सीजन में गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में गुलाबी कीटों के प्रकोप से कपास की उत्पादकता और उत्पादन दोनों ही प्रभावित हुआ है। चना वायदा (मार्च) कीमतों में 3,650 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। माँग की तुलना में आवक अधिक होने के कारण चने की कीमतों में नरमी का रुझान है। कुछ ही दिनों में नयी फसल की आवक भी शुरू होने की संभावना है। कृषि मंत्रालय के अनुसार मौजूदा सीजन में चने का उत्पादन क्षेत्र पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.7% बढ़ कर 9.62 मिलियन हेक्टेयर हो जाने का अनुमान है। कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (जनवरी) की कीमतों के 1,900 के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। स्टॉकिस्टों की ओर से लगातार माँग के कारण बेंचमार्क कड़ी बाजार में कॉटन ऑयल सीड केक की कीमतें 30 रुपये बढ़ कर 1,880 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। लंबी अवधि में अधिक कीमतों के अनुमान से स्टॉकिस्टों और पशु आहार निर्माताओं की और से काँटन ऑयल सीड केक की अधिक माँग हो रही है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!