शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सरसों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (फरवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,600-3,670 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
मिलों की ओर से कम माँग के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 50 रुपये कम होकर 3,600-3,800 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के लिए सोयाबीन की कीमतें 3,700-3,775 रुपये के दायरे में स्थिर हैं, जबकि  महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी के लिए सोयाबीन की कीमतें 3,775-3,930 रुपये के दायरे में हैं। रिफाइंड सोया तेल वायदा (फरवरी) की कीमतों के 747-753 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। रुपये के कमजोर होने से कीमतों को मदद मिलने की संभावना है। सीपीओ वायदा (फरवरी) की कीमतों के 556-575 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू बाजार में सुस्त कारोबार के कारण बेंचमार्क कांडला बंदरगाह पर रिफाइंड पॉम ऑयल की कीमतें 630 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम पर स्थित हैं। सरसों वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 4,105-4,160 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख बाजारों में नयी फसल की आपूर्ति और कमजोर माँग के कारण सरसों तेल और सरसों केक की कीमतों में नरमी का रुझान है। तेल मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 30 रुपये कम होकर 4,130-4,135 रुपये प्रति किलो ग्राम गयी हैं। इसी प्रकार कोटा और जयपुर में कच्चे घानी सरसों तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख