शेयर मंथन में खोजें

सीपीओ की कीमतें रह सकती हैं स्थिर, सरसों के लिए बाधा - एसएंमसी

सोयाबीन वायदा (मार्च) की कीमतों के 3,680-3,760 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

विभिन्न राज्यों में हुए सर्वे के आधर पर सोपा का अनुमान है कि खरीफ 2017 में सोयाबीन का उत्पादन अक्टूबर 2017 के 91.46 लाख टन के अनुमान की तुलना में अब 83.5 लाख टन होने का अनुमान है। इस कारण बाजार सेंटीमेंट को मदद मिल रही है। सोयामील की अच्छी खरीदारी के कारण मिलों की ओर से सोयाबीन की अधिक माँग हो रही है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (मार्च) की कीमतों के 742-750 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। कारोबारियों के अनुसार सोया तेल की कुछ माँग कॉटन तेल की ओर शिफ्रट कर गयी है क्योंकि सोया तेल की तुलना में कॉटन तेल 45-50 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम सस्ता मिल रहा है। लेकिन रुपये के मजबूत होने से सोया तेल की कीमतों में गिरावट सीमित रह सकती है। सीपीओ वायदा (फरवरी) की कीमतों के 567-575 रुपये के दायरे में स्थिर रहने की संभावना है। मलेशियन पॉम ऑयल वायदा में तेजी और नयी माँग के कारण कांडला बंदरगाह पर आरबीडी पॉमोलीन की कीमतें 3 रुपये बढ़ कर 635 रुपये 10 किलो ग्राम हो गयी हैं। कारोबारियों के अनुसार उत्तर भारत में तापमान धीरे- धीरे बढ़ रहा है और आरबीडी पॉमोलीन की खपत के लिए उपयुक्त मौसम हो गया है। सरसों वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 4,150 के स्तर पर रेजिस्टेंस रहने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख बाजारों में नयी फसल की आपूर्ति और कमजोर माँग के कारण सरसों तेल और सरसों केक की कीमतों में नरमी का रुझान है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख