शेयर मंथन में खोजें

गिर सकती हैं कॉटन ऑयल सीड केक की कीमतें - एसएमसी

कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (मार्च) की कीमतें 1,620 रुपये तक लुढ़क सकती है।
कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क बाजार में कॉटन ऑयल सीड केक की कीमतें 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,580 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँच गयी हैं। पशु आहार निर्माताओं की ओर से मौजूदा कीमतों पर कॉटन ऑयल सीड केक की माँग काफी कम है और वे तूर चूरी, ग्वार चूरी और मक्का जैसे अन्य सस्ते विकल्पों की खरीदारी कर रहे हैं, जो 1,100-1,500 रुपये के दायरे में उपलब्ध है। कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 955 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। अधिकांश मिलों के पास अगले दो महीने के लिए पर्याप्त स्टॉक के कारण खरीदारी बाजारों से दूरी बनाये हुए हैं। इसके अतिरिक्त पिछले तीन हफ्ते में धागा बाजार में कारोबार सुस्त हो रहा है। इसके अतिरक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुझान से भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। चना वायदा (मार्च) की कीमतों में 4,020-4,050 रुपये तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। केंद्रीय सरकार घरेलू किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए दालों के सस्ते आयात पर आयात शुल्क मे बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। आयात शुल्कों में बढ़ोतरी विश्व व्यापार संगठन के मानक से अधिक हो जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो कुछ चने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी 60% हो सकती है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख