शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेज रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

तांबें की कीमतों में 456 रुपये तक वापसी हो सकती है और निकल की कीमतों में 890 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। लंदन में तांबें की कीमतों में 15 दिनों के निचले स्तर से आज बढ़त देखी जा रही है। जबकि कारोबारियों का ध्यान आर्थिक वृद्धि और सुधार को लेकर चीन के संसद में बयान पर है। लंदन में तांबे की कीमतें आधा फीसदी बढ़त के साथ 6,930 डॉलर प्रति टन के स्तर पर कारोबार कर रही है। चीन के मैनुफेक्चरिंग सेक्टर में आश्चर्यजनक ढ़ंग से बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमतों को बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। चीन की प्रमुख ली किक्यांग संसद की वार्षिक बैठक से पहले कहा है कि चीन ने इस वर्ष अपनी अर्थव्यस्था कि वृद्धि कर 2017 के बराबर ही 6.5% बनाये रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विश्व के सबसे बड़ी निकल उत्पादक ब्राजील की वेल ने निकल उत्पादन में लागत को करके लगभग 150 मिलियन डॉलर की बचत करने की योजना बनायी है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख